राज्य

मंदसौर- शासन की योजना की मदद से रेखा पवार के जीवन में आईं खुशहाली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंदसौर- शासन की योजना की मदद से रेखा पवार के जीवन में आईं खुशहाली

कक्षा 12वीं तक शिक्षित रेखा पवार अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण यह सोच रखती थी कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए ताकि अपने परिवार का सहारा बने इसी दौरान उन्हें समाचार पत्रों से शासन की टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी मिली विस्तृत जानकारी के लिए मंदसौर जनजाति कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में जाकर संपर्क किया जहां उन्हें योजना की पूर्ण जानकारी दी गई इसके बाद उन्होंने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत किया

कार्यालय द्वारा रेखा के आवेदन का सत्यापन कर भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की मल्हारगढ़ शाखा को भेजा गया बैंक द्वारा स्थल निरीक्षण तथा ऋण औपचारिकता है पूर्ण कराकर 80000 रुपए की ऋण राशि स्वीकृत की गई तथा शीघ्र ही वितरण भी कर दिया गया

प्राप्त ऋण राशि से रेखा ने चूड़ी केंद्र जनरल स्टोर प्रारंभ किया अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी से स्टोर के व्यवसाय को उन्नति प्रदान की अब रेखा को प्रतिमाह 20000 से 22000 तक आमदनी अर्जित हो रही हैं परिवार में खुशी है आय बढ़ने से जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार आया है इसके लिए रेखा शासन की योजना को धन्यवाद देती है l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।