खेल

मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दबदबा दिखाते हुए 3-0 से जीत हासिल की, लेकिन आखिरी मुकाबले के बाद एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई.

इस बार वजह मैच का नतीजा नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो है. दोनों खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. कुछ फैंस इसे नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं.

लेकिन, वीडियो में दिखे इस पल से ये साबित नहीं होता कि दोनों के बीच कोई लड़ाई हुई है.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे 28 अक्टूबर को वडोदरा में खेला गया था.

मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रही थीं.

इसी दौरान हरमनप्रीत कौर स्मृति मंधाना की तरफ बढ़ीं, लेकिन स्मृति दूसरी तरफ देखती नजर आईं. दोनों के बीच हाथ नहीं मिल पाया.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने अपने-अपने अंदाज में बात करनी शुरू कर दी.

दोनों भारतीय महिला क्रिकेट की अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए इस छोटे से पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

लेकिन, ये साफ नहीं है कि स्मृति ने जानबूझकर हरमनप्रीत को नजरअंदाज किया था या ये एक महज इत्तेफाक था.

See how the captain Smriti Mandhana is avoiding Harman and turning away to avoid a handshake. Strange, because captaincy toh Harman ki gayi thi.

If anyone had reason to be distant, it wasn't Smriti. Smriti got what she wanted, so why is she acting like this now? https://t.co/EZhBed1CXW

♡🌈 (@__Ladyybird__) October 28, 2026

कप्तानी में बदलाव के बाद बढ़ी चर्चा

इस घटना को लेकर चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि भारतीय टीम की कप्तानी अब स्मृति मंधाना संभाल रही हैं. उनसे पहले ये जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के पास थी.

कप्तानी में बदलाव के बाद दोनों खिलाड़िय

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।