राज्य

मंडी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

अगस्त 11, मंडी (हिमाचल प्रदेश): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा 12 सितंबर, 2026 को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कायस्थ ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, पेंशन, क्षतिपूर्ति, बैंक वसूली, बिजली और दूरसंचार बिल, आवास विवाद, उपभोक्ता शिकायत, मोटर वाहन चालान और मकान किराया विवादों से जुड़े मामले रखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है।

इसमें न्यायालय शुल्क नहीं लगता और फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं होती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।