राज्य

मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा: जयराम ठाकुर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मण्डी और हिमाचल की सेवा में मण्डी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की गौरवशाली यात्रा: जयराम ठाकुर

सितंबर 19, शिमला (हिमाचल प्रदेश): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित ‘सैर महोत्सव’ में शामिल होकर संस्था की छह दशक से अधिक लंबी गौरवशाली सेवा यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत और जन सहयोग के साथ-साथ मण्डी और हिमाचल की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मण्डी और हिमाचल के अपने लोगों और अपनी मातृभूमि के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली इस संस्था के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अपने लोगों के बीच मण्डी और हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस आयोजन में अपनी मिट्टी की महक भी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1961 में दिल्ली में रह रहे मण्डी और हिमाचल के लोगों को एकजुट करने तथा समाजसेवा के उद्देश्य से स्थापित मण्डी जनकल्याण सभा आज मण्डी और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यापक सामाजिक मंच बन चुकी है।

संस्था द्वारा मण्डी और हिमाचल के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा मण्डी और हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों एवं सामाजिक वर्गों के लोगों को एक साझा मंच प्रदान कर सहयोग, एकता और सामूहिक भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मण्डी और हिमाचल के अपने लोगों, अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मण्डी जनकल्याण सभा का कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। जय राम ठाकुर ने मण्डी जनकल्याण सभा के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ‘सैर महोत्सव’ के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मण्डी और हिमाचल के लिए छह दशक से अधिक की निरंतर सामाजिक, चिकित्सा, राहत और सांस्कृतिक सेवा के कारण संस्था ने जो प्रतिष्ठा और पहचान बनाई है, उसका यह कारवां आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक पहुंचे। मण्डी और हिमाचल के अधिक से अधिक लोग इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़ें और संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में इसी तरह अपनी विशिष्ट पहचान बनाती रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मण्डी जनकल्याण सभा (MJS) ने 60 से अधिक वर्ष से मण्डी और हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत और सांस्कृतिक संरक्षण में कार्य किया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित ‘सैर महोत्सव’ में संस्था की सेवाओं की सराहना की, जिससे MJS की भूमिका और विश्वसनीयता को मान्यता मिली। इससे आम जनता को यह विश्वास होता है कि स्थानीय विकास में विश्वसनीय संस्था सक्रिय है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा के अवसर और आपदा प्रबंधन में सुधार हो सकता है, तथा सांस्कृ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।