मंडी जिला के सराज में चलती बस के खुले पिछले टायर, बाल बाल बचे यात्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छतरी से मंडी आ रही बस के साथ डुघल के पास पेश आया हासदा चालक की सूझबूझ से टली दुर्घटना
मंडी जिला के सराज में हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस केे पिछले टायर अचानक बाहर निकल गए। घटना के समय बस में कई यात्री भी सवार थे। टायर निकलने के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक ने समय रहते सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस छतरी से मंडी की ओर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब डुघल के पास पहुंचते ही बस के पिछले हिस्से के दोनों टायर अचानक निकल गए। इस दौरान बीच सड़क पर बस के रूक जाने से चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब अढ़ाई घंटे प्रभावित रहा और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बताया जा रहा है कि टायर निकलने के बाद ही बस को सड़क से हटाया जा सका और इसके बाद ही यातायात बहाल हो सका। वहीं इस बारे में आरएम मंडी पीयूष शर्मा से बात की गई तो उन्होने बताया कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। बस पहले ठीक थी और चलते वाहन में ही यह तकनीकी खराबी आयी है। बस के पिछले टायर किस वजह से खुले, इसकी जांच की जाएगी।
🎙️ जनता का संदेश का मत
मंडी के सराज में बस के टायर के फटने से हुई अफरा-तफरी में चालक की त्वरित सोच ने बड़ा हादसा टाला। यह घटना हमें याद दिलाती है कि सुरक्षा का ध्यान रखना सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। नियमित निरीक्षण, समय पर मरम्मत और यात्रियों को आपातकालीन प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना, सभी के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करता है। आइए हम मिलकर सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दुर्घटनाओं को कम करें।