राज्य

मंडला- कलेक्टर ने किया मवई विकासखंड का सघन भ्रमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला- कलेक्टर ने किया मवई विकासखंड का सघन भ्रमण

भ्रमण के क्रम में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री धोटे ने ग्राम बर्रई में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए और कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करें।

शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित हितग्राहियों से सीधा संवाद कर खाद्यान्न की गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा के वितरण के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने दुकान की स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी का बारीकी से अवलोकन किया और संचालक को शासन के नियमानुसार पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, उमंग काउंसलिंग सेंटर, ई-वैक्सीन कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के अनेक ग्रामों की बड़ी आबादी निर्भर है, अतः यहां पदस्थ सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित और समय पर उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।

इसके पश्चात कलेक्टर ने प्राथमिक शाला पटपरा (बर्रई) पहुंचकर विद्यालय परिसर और कक्षाओं का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पटपरा (बर्रई) का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते, गर्म भोजन, टीकाकरण और नियमित वजन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारू रूप से संचालित की जाएं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मंडला के कलेक्टर ने मवई विकासखंड के भीतर एक विस्तृत भ्रमण किया, जिसमें उन्होंने छात्रावास, सरकारी दुकान आदि की स्थिति जाँची। यह कदम क्षेत्रीय विकास योजनाओं की प्रगति पर निगरानी के लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होती है। आम जनता के लिये इसका मतलब बेहतर बुनियादी ढाँचे, सुरक्षित आवास और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता है, जिससे शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियाँ सुगम होंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।