देश

मंडला- एकलव्य विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पुरस्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला- एकलव्य विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पुरस्कार

मंडला जिले के लिए गौरव की बड़ी खबर है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा गया है। देशभर के 500 से अधिक एकलव्य विद्यालयों में से मंडला विद्यालय का चयन किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर एवं विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे और विद्यालय की प्राचार्य रीना ने सम्मान प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे बेहतर शैक्षणिक परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी और चयन के साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमुख आधार रहा।

पिछले दो से तीन वर्षों के परीक्षा परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इसके अलावा विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य रीना ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत मिला यह सम्मान न केवल एकलव्य विद्यालय मंडला, बल्कि पूरे जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की उपलब्धि है।

-------- बाइट 01- श्रीमती रीना, प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अचली मंडला

----- • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों एकलव्य विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय सम्मान।

• देशभर के 500 से अधिक एकलव्य विद्यालयों में मंडला का उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयन।

• बेहतर परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मिली पहचान।

• खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्ट प्रदर्शन बना चयन का आधार।

• कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और प्राचार्य रीना ने ग्रहण किया सम्मान, मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग भी सम्मानित।

------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार देशभर के 500 से अधिक एकलव्य विद्यालयों में से चुनकर दिया गया है, जिससे मंडला जिले को गर्व की अनुभूति हुई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मान्यता देती है, और यह दिखाती है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि में संभव है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि इससे शिक्षा के प्रति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।