अपराध

मंडला में इनर वॉइस सोसाइटी के सदस्य दे रहे स्वच्छता का सन्देश, नर्मदा नदी के घाटों को स्वच्छ करने लिए संकल्प।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंडला में इनर वॉइस सोसाइटी के सदस्य दे रहे स्वच्छता का सन्देश, नर्मदा नदी के घाटों को स्वच्छ करने लिए संकल्प।

V.O. 1 - तस्वीरें मंडला के संगम घाट की हैं, जहां मां नर्मदा और बंजर नदी के पवित्र संगम पर इनर वॉइस सोसाइटी के सदस्य स्वच्छता अभियान में जुटे हुए हैं। कोई घाटों पर जमा कचरा हटा रहा है तो कोई नदी किनारे जमी सिल्ट की सफाई कर रहा है। इनका उद्देश्य है कि मां नर्मदा का तट स्वच्छ रहे और नदी का जल निर्मल बना रहे।

दरअसल, नर्मदा भक्त श्रद्धा और आस्था के साथ मां नर्मदा का पूजन करते हैं, लेकिन पूजन के बाद फूल, दीपक, अगरबत्ती के पैकेट, पॉलिथीन और अन्य पूजन सामग्री नदी में प्रवाहित कर देते हैं। यही सामग्री धीरे-धीरे नदी और घाटों पर गंदगी का कारण बनती है। इनर वॉइस सोसाइटी के सदस्य ऐसे ही पूजन सामग्री और कचरे को नदी के पानी और घाटों से हटाने का काम करते हैं।

Bite-1- दीपमणि खैरवार,अध्यक्ष, इनर वॉइस सोसाइटी मंडला

V.O. 2 - बारिश के बाद जब नर्मदा नदी का जलस्तर कम होता है, तब घाटों पर जमा सिल्ट और गंदगी की सफाई भी इनके अभियान का हिस्सा होती है। संस्था के सदस्य लगातार लोगों से अपील करते हैं कि आस्था के साथ-साथ मां नर्मदा की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। पूजन सामग्री नदी में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखें, ताकि नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके।

Bite -2- आकांक्षा यादव, सदस्य, इनर वॉइस सोसाइटी मंडला

Bite -3- ललित कुशराम,सदस्य, इनर वॉइस सोसाइटी मंडला

V.O. 3- इनर वॉइस सोसाइटी का स्वच्छता अभियान केवल नर्मदा तटों तक सीमित नहीं है। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी संस्था के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी निभाते हैं। खासकर तीज-त्योहारों के दौरान जब लोग उत्सव और खुशियां मनाने में व्यस्त रहते हैं, तब भी संस्था के सदस्य आयोजन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जुटे रहते हैं।

Bite-4- योगेश राजपूत, सूबेदार मंडला पुलिस

Sign Off- लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यह संस्था अपने कार्यों के माध्यम से समाज को एक बड़ा संदेश दे रही है कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। मां नर्मदा की नगरी में इनका यह प्रयास निश्चित ही दूसरे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

आस्था और श्रद्धा के साथ स्वच्छता का संकल्प भी जरूरी है। मां नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए इनर वॉइस सोसाइटी का यह प्रयास बताता है कि बदलाव केवल बातों से नहीं, बल्कि खुद पहल करने से आता है। जरूरत है कि हर नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बने और मां नर्मदा की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दे।

स्वच्छता का संदेश दे रहे मंडला के नवयुवक

नर्मदा नदी की स्वच्छता का लिया संकल्प

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।