व्यापार

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली को लेकर अपनी 3 बड़ी मांगों का ऐलान किया है.

उन्होंने अपनी तीन बड़ी मांगों में सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

इसके बाद उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है. इसके अलावा, उन्होंने 2023 के कानून को फिर से लागू करने की मांग रखी है.

उन्होंने अपनी तीनों मांगों का ऐलान करते हुए कहा, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगते हुए, SIR को पूरी तरह से स्थगित करने और 2023 के कानून को वापस करने की हमारी मांगों और आंदोलन 1 नवंबर, 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेगा.

X प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट शेयर कर लोगों से की अपील

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने इस संबंध में शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया.

उन्होंने वीडियो पोस्ट में अपनी तीन मांगों का ऐलान करते हुए लोगों से इंडिया ब्लॉक की महारैली में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की है.

CEC Must Go! Halt SIR! 1 Nov | Ramleela Maidan https://t.co/Nt2D7IJpkw

Neha (@neha_aisa) October 30, 2026

उन्होंने वीडियो पोस्ट में अपील करते हुए कहा, आप सभी से अपील है कि आप सभी लोग अपने वोटिंग के अधिकारों को लेकर लोकतंत्र की पवित्रता को बचाने के लिए 1 नवंबर को रामलीला मैदान में पहुंचे.

वहीं, नेहा बोरा ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को जाना ही होगा! वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को रुकना ही होगा!

<stro

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।