देश

मणिपुर में बदलेगी सत्ता? 60 में 22 सीटें ऐसी जहां 1 हजार वोटों से हारे उम्मीदवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मणिपुर में बदलेगी सत्ता? 60 में 22 सीटें ऐसी जहां 1 हजार वोटों से हारे उम्मीदवार

यूपी और पंजाब के अलावा मणिपुर जैसे छोटे राज्यों में भी साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मणिपुर में बीजेपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

माना जा रहा है पिछले कुछ सालों में मणिपुर में हुई हिंसा ने बीजेपी को अन्य राज्यों की तुलना में कमजोर बना दिया है.

सीएसडीएम के प्रोफेसर और चुनावी विश्लेषक संजय कुमार के एक आर्टिकल के मुताबिक हाल के वर्षों में हुए किसी भी चुनाव की तुलना में 2027 में बीजेपी की स्थिति कहीं अधिक नाजुक होगी.

विपक्षी दल मणिपुर के मुद्दे पर बीजेपी को लगातार निशाना बनाता आ रहा है.

मणिपुर में राष्ट्रीय जन पार्टी और नागा जन पार्टी का अपना-अपना जनसमर्थन आधार है.

आगामी विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों के साथ गठबंधन भी अहम भूमिका निभा सकता है. 2022 के बीच बीजेपी के शहरी मतदाताओं में 7 प्रतिशत तक कमी आई है.

बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गांवों में 44 प्रतिशत तो शहरों में 45 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस को बीते विधानसभा चुनाव में ग्रामीण इलाकों में 37 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 40 प्रतिशत वोट मिले.

मणिपुर का सियासी संग्राम

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी का सत्ता में एक दशक का समय पूरा होने वाला है.

आगामी विधानसभा चुनावों में अभी तक शांति, सुरक्षा, जातीय सद्भाव, पुनर्वास और क्षेत्रीय पहचान जैसे मुद्दे प्रमुख है. बीते सालों में मणिपुरी समाज में विभाजन एक बहा मुद्दा है.

इसके समाधान में कोई भी पाटी सफल नहीं हो पा रही है.

माना जा रहा है कि मणिपुर में हिंसा का नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ेगा, लेकिन बीजेपी सरकार लोगों को हर तरह से समझाने-रिझाने में लगी है.

मतों का अंतर पिछले विधानसभा चुनावों में मणिपुर में 22 सीटों पर 1000 वोटों का अंतर था, जिसमें बीजेपी की 11, एनपीपी की 3, जेडीयू की 4, कांग्रेस की 1 और अन्य की 3 सीटें शामिल हैं.

इसके अलावा 1001 से 2500 तक वोटों का अंतर 11 सीटों तक था, जिसमें बीजेपी की 3, एनपीपी की 2, जेडीयू की 1, कांग्रेस की 2 और अन्य की 3 सीटें शामिल हैं.

इसी तरह 1

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।