अपराध

मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर मरीजों का डायलिसिस जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर मरीजों का डायलिसिस जारी

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी को इंफाल के शिजा अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित लोगों में ज्यादातर चकपी करोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। पिछले दो-तीन दिनों में यह मामला सामने आया है। शिजा अस्पताल के एमडी डॉ.

चेतन हुंडोंगबाम के मुताबिक, तीन की हालत गंभीर थी। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। अस्पताल में तैयार किए गए बिस्तर मरीजों से भर गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे अस्पतालों से मदद मांगी गई है। मौतों और मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शराब में मेथनॉल मिलाने की आशंका पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जो शराब पी थी, वह काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी।

जांच में पता चला है कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया था। हालांकि, चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए आशंका है कि अन्य इलाको से शराब लाकर यहां बेची गई थी। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मणिपुर में यहां शराबबंदी लागू है 1.

इम्फाल ईस्ट 2. इम्फाल वेस्ट 3. थौबल 4. बिष्णुपुर यहां शराब बिक्री की अनुमति है 1. ग्रेटर इम्फाल क्षेत्र 2. सभी जिलों के मुख्यालय 3. पर्यटन स्थल 4.

कम से कम 20 कमरों वाले पंजीकृत होटलों में (नोट: 6 दिसंबर 2023 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार इन क्षेत्रों में शराबबंदी कानून वापस लिया गया था।) मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हो चुकीं 36 मौतें मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। एक की घर में ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों ने गुरुवार को डीसीआर की लाल मसाला शराब पी थी। इनमें से एक को पहले से खून की उल्टियां भी होती थीं। सागर के बंडा इलाके में इससे पहले जहरीली शराब से 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 52 लोगों को आरोपी बनाया है। मास्टरमाइंड, ठेकेदार और सप्लायर समेत 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें… दो महीने पहले नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें हुईं नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब के सेवन से 15 लोगों की मौत और 180 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। यह घटना क्षेत्र में शराब की शुद्धता पर गंभीर सवाल उठाती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर तत्काल खतरा दर्शाती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहाँ शराब की गुणवत्ता पर नियंत्रण कम है। इसके प्रभाव से आम जनता को शराब के स्रोतों के प्रति सतर्क रहना पड़ेगा, स्वास्थ्य सेवाओं पर भार बढ़ेगा, और सरकार को गुणवत्ता नियंत्रण तथा जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने

🎙️ जनता का संदेश का मत

मणिपुर की इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि असुरक्षित शराब का सेवन समाज की एक बड़ी समस्या है। हमें अपने परिवारों और समुदायों में जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित विकल्प चुन सकें। यदि किसी को शराब से संबंधित समस्या हो, तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए, न कि जोखिम भरे विकल्प अपनाने चाहिए। यह घटना हमें एकजुट होकर स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा देती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।