अपराध

मणिपुर-मिजोरम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 15 सक्रिय कैडर गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मणिपुर-मिजोरम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 15 सक्रिय कैडर गिरफ्तार

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: मणिपुर और मिजोरम में भारतीय सेना, असम राइफल्स, राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर 15 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। 4 से 11 अक्टूबर तक चलाए गए इन अभियानों के दौरान 27 तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) निष्क्रिय किए गए। साथ ही, 32 हथियार, कारतूस और युद्धोपयोगी सामग्री भी बरामद की गई।

विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर स्पीयर कोर के तहत ये अभियान चलाए गए। इनका उद्देश्य उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी करना, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।