मणिपुर में 2 नगा नागरिकों की हत्या, कुकी पर आरोप:CM बोले- कायराना हरकत; सितंबर में 13 की मौत, 7 महीने में 50 जान गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मणिपुर के सेनापति जिले के कलेंजांग गांव में मुखिया के घर में मौजूद लोगों पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो नगा लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतकों की पहचान रॉकी माओ और कुमार पुमई के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अदानी मैनियो और आशिहो सानी के रूप में हुई है।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने हमले के पीछे कुकी समुदाय के सदस्यों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सीएम खेमचंद सिंह ने इस हत्या को निर्दोष लोगों के खिलाफ कायरतापूर्ण हिंसा बताया।
इससे पहले 24 सितंबर को कामजोंग जिले में चार नगा लोगों की हत्या कर दी गई थी। सितंबर में चार जिलों में हुई अलग-अलग गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय संगठनों के मुताबिक, फरवरी से अब तक कम से कम 50 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पूर्व सीएम बोले- नागरिक को बिना डर के जीने का अधिकार था पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने भी हत्याओं की निंदा की और कहा कि इस साल अब तक 60 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि ये आम नागरिक थे, जिन्हें बिना डर के जीने का अधिकार था। उन्होंने सवाल किया कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के बजाय आखिर कब तक शव गिनते रहेंगे। ये हत्याएं यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) की ओर से राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार महीने से जारी आर्थिक नाकेबंदी को अस्थायी रूप से रोकने के फैसले की घोषणा से करीब एक घंटे पहले हुईं।
उग्रवादियों ने 4 नगा लोगों की हत्या की, आरोपी म्यांमार से आए थे कामजोंग जिले में चार नगा लोगों की हत्या का आरोप कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों से लैस उग्रवादियों ने पिलोंग नगा गांव में ग्रामीणों पर गोलीबारी की थी। पिलोंग नगा गांव कामजोंग जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है।
मृतकों की पहचान फामी जाजो, निंगथेम कसाक, बेटरसन जाजो और वरेइशिम जाजो के रूप में हुई है। इनमें वरेइशिम जाजो और फामी जाजो पिता-पुत्र थे। घटना के बाद तांगखुल नागा लॉन्ग (TNL) ने हत
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar