अपराध

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत:उखरुल जिले में वाहनों पर गोलियां चलाई, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल, इलाके में तनाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत:उखरुल जिले में वाहनों पर गोलियां चलाई, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल, इलाके में तनाव

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, हमला इम्फाल-उखरुल रोड पर न्यू हेवन इलाके में हुआ। दोनों गाड़ियों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ियों के आगे के शीशों पर गोलियों के निशान मिले हैं। इससे एक दिन पहले कांगपोकपी जिले के ताफोउ कुकी गांव और सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास भी गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 42 साल की एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो पुरुष घायल हुए थे। कुकी-नागा झड़पों में भी मौतें इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष मणिपुर में मई 2023 में घाटी के मैतेई और पहाड़ी इलाकों के कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था। इस संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग अब भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। फरवरी से अक्टूबर तक हिंसा की घटनाएं 7–11 फरवरी: उखरुल जिले के लितान इलाके में दो तांगखुल नगा और दो कुकी युवकों के बीच झगड़े के बाद तनाव बढ़ा।

एक कुकी परिवार के खाली घर में आग लगाई गई। बाद में पत्थरबाजी, गोलीबारी और आगजनी हुई। प्रशासन ने कर्फ्यू और इंटरनेट प्रतिबंध लगाए। 24–25 अप्रैल: उखरुल के सिनाकीथेल और मुल्लम गांवों के पास दो गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई। मृतकों में तांगखुल नगा समुदाय का एक व्यक्ति भी शामिल था।

7–8 मई: उखरुल और कामजोंग जिलों में गोलीबारी और आगजनी हुई। कम से कम छह लोग घायल हुए। भारत-म्यांमार सीमा के पास तांगखुल नगा समुदाय के तीन गांवों में 15 तक घरों पर हमले और आगजनी की सूचना मिली। 10 से 15 अगस्त: ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, नगा और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा में कम से कम सात लोग मारे गए।

15 से 20 सितंबर: शुरुआत तक इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या 34 बताई गई थी। महीने के अंत तक रिपोर्टों में नगा-कुकी संघर्ष में 50 से अधिक मौतों का उल्लेख किया गया। हिंसा के कारण दोनों समुदायों के बीच तनाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ीं। 17 अक्टूबर: कामजोंग जिले के चसाद गांव में शनिवार को कुकी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत कर दी। यह घटना राज्य की सुरक्षा स्थिति को दर्शाती है, जहाँ लगातार उग्रवादी गतिविधियाँ चल रही हैं। ऐसी हिंसा से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा बढ़ती है, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है। सरकार को सुरक्षा बढ़ाने और शांतिपूर्ण संवाद के रास्ते तलाशने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र में स्थिरता और विकास फिर से स्थापित हो सके।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।