मंसूर पटौदी से शादी के लिए शर्मिला टैगोर ने कबूल किया था इस्लाम, बेटी सबा अली खान ने बताई वजह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही.
खासकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से उनकी शादी और धर्म बदलने का फैसला उस दौर में काफी सुर्खियों में रहा था.
अब सालों बाद उनकी बेटी सबा अली खान पटौदी ने मां के इस फैसले के पीछे की वजह बताई है.
उन्होंने बताया कि आखिर शर्मिला टैगोर को शादी के समय इस्लाम क्यों कबूल करना पड़ा था.
शादी के लिए जरूरी था धर्म बदलना
दरअसल, शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद इस्लाम कबूल कर लिया था और अपना नाम आयशा रख लिया था. दोनों की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी.
यहां तक कि शादी के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आई थीं.
अब सबा अली खान ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ इस बारे में बात करते हुए बताया कि उस दौर में शादी को मान्यता दिलाने के लिए धर्म बदलना जरूरी था.
सबा ने कहा, 'उस वक्त शादी को परिवार से मान्यता दिलाने के लिए धर्म बदलना जरूरी था, इससे कानूनी रूप से भी चीजें लीगल हुईं इसलिए बच्चे यानी हम भी लेजिटीमेट हैं.'
सबा बोलीं- मां धर्म नहीं बदलतीं तो दादी नहीं मानती
सबा ने उस समय की परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए बताया कि अगर धर्म परिवर्तन किए बिना शादी होती तो दादी इसे स्वीतार नहीं करतीं.
उन्होंने कहा, 'मम्मी ने इस्लाम कबूल नहीं किया होता, तो शायद परिवार में इस शादी को उस तरह स्वीकार नहीं किया जाता.
अगर मम्मी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया होता तो मेरी दादी ये शायद होने भी नहीं देतीं क्योंकि उस समय धार्मिक परंपराएं और नियम बहुत ज्यादा मायने रखते थे.'
घर्मांतरण का शर्मिला के करियर पर नहीं पड़ा असर
सबा ने साफ किया कि शादी के लिए धर्म बदलने का असर उनकी मां की पर्सनालिटी या एक्टिंग करियर पर नहीं पड़ा. उनके मुताबिक, मंसूर अली खान पटौदी काफी ओपन माइंडेड थे.
उन्होंने कभी शर्मिला टैगो
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के मंसूर पटौदी से विवाह के दौरान धर्म परिवर्तन के पीछे के कारण पर प्रकाश डालती है, जिसे उनकी बेटी सबा अली खान पटौदी ने बताया है। यह विषय भारतीय समाज में धर्म, विवाह और सेलिब्रिटी जीवन के बीच के जटिल संबंधों को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रसिद्ध सार्वजनिक व्यक्ति के निजी निर्णयों के सामाजिक और धार्मिक संदर्भ को उजागर करती है, जो अक्सर मीडिया और जनता के बीच विवाद पैदा करते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग विवाह और धर्म परिवर्तन क