राजनीति

मंत्री आर्य की तबीयत बिगड़ी, बोलीं-पति के महिलाओं से संबंध:जारी ऑडियो में गोली मरवाने की बात; रोते हुए VIDEO पोस्ट किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंत्री आर्य की तबीयत बिगड़ी, बोलीं-पति के महिलाओं से संबंध:जारी ऑडियो में गोली मरवाने की बात; रोते हुए VIDEO पोस्ट किया

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री ने पति पर मारपीट, प्रताड़ना, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक ऑडियो के आधार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस ने 15 अक्टूबर को FIR दर्ज की है। FIR दर्ज कराने के बाद रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि एक ऑडियो ने उनके वैवाहिक रिश्ते और जीवनभर के समर्पण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी से रहने के बदले क्या ऐसा परिणाम मिलता है?

मंत्री के मुताबिक, उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत की है। रेखा आर्य ने पति से जुड़ी बातचीत के दो ऑडियो भी साझा किए। इनमें कथित तौर पर गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी के बीच बातचीत है। ऑडियो में मंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें गोली मरवाने जैसी बातें कहे जाने का दावा किया गया है।

हालांकि, इन ऑडियो की तारीख और प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऑडियो पोस्ट करने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो साझा करने के बाद रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धांत खन्ना के मुताबिक, भर्ती किए जाने के समय उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था।

फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। FIR में पति पर लगाए 6 गंभीर आरोप रेखा आर्य की शिकायत के मुताबिक, उन्होंने पति पर वैवाहिक स्थिति छिपाने से लेकर मारपीट और हत्या की साजिश तक के आरोप लगाए हैं। 1.

शादी के समय खुद को अविवाहित बताया- FIR के मुताबिक, रेखा आर्य की शादी 6 जुलाई 2004 को गिरधारी लाल साहू से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के समय गिरधारी लाल ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में रेखा आर्य को पता चला कि वह पहले से विवाहित थे और उनके पूर्व विवाह से बच्चे भी थे। 2.

दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप- शिकायत में रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उनके पति का व्यवहार बदलने लगा। उन्हें गिरधारी लाल साहू के अन्य महिलाओं से कथित संबंधों की जानकारी मिली। रेखा के मुताबिक, विरोध करने पर पति ने माफी भी मांगी, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर यह सिलसिला जारी रहा। 3.

विरोध करने पर मारपीट और धमकी- FIR में आरोप लगाया गया है कि पति के कथित संबंधों का विरोध करने पर रेखा आर्य के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत में उन्होंने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 4.

सरकारी आवास में जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया- रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि गिरधारी लाल साहू ने कई बार उनके सरकारी आवास में स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया। शिकायत में इसे भी मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का हिस्सा बताया गया है। 5.

फर्जी दस्तावेजों से निदेशक पद से हटाने का आरोप- FIR के मुताबिक, रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटाया हुआ दिखाया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने न तो कोई दस्तावेज निष्पादित किया और न ही त्यागपत्र दिया था। 6.

ऑडियो के आधार पर हत्या की साजिश का आरोप- शिकायत में एक ऑडियो का हवाला देते हुए रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि इसमें उनके पति एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई देते हैं। ऑडियो सामने आने के बाद उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ऑडियो में मुकदमे, जमानत और 25 लाख रुपए करने की बात रेखा आर्य की ओर से जारी किए गए ऑडियो में गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा के बीच कथित बातचीत है। पहले ऑडियो में कल्पना मिश्रा अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे में जेल जाने की आशंका जताती सुनाई देती हैं। इस पर गिरधारी लाल साहू उन्हें कानूनी मदद दिलाने और वकील की व्यवस्था करने का भरोसा देते सुनाई देते हैं।

बातचीत में बरेली में नहीं रहने, आगरा में फ्लैट खरीदने और पैसों के लेनदेन का भी जिक्र है। ऑडियो में 25 लाख रुपए भेजने की बात कही जाती है। इसके बाद कल्पना मिश्रा आगरा में फ्लैट खरीदने के लिए पैसे देने की बात करती सुनाई देती हैं। बातचीत में गिरधारी लाल साहू रेखा आर्य के मंत्री पद का जिक्र करते हुए कहते सुनाई देते हैं कि वह हमेशा मंत्री नहीं रहेंगी और तीन-चार महीने की बात है।

ऑडियो में मंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और उन्हें नुकसान पहुंचाने से संबंधित बातें भी होने का दावा किया गया है। दूसरे ऑडियो में भी मुकदमे, जमानत, वकील की व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर बातचीत सुनाई देती है। इसमें अखबारों में खबर नहीं छपने और कानूनी मामलों में मदद के लिए पैसे खर्च करने का भी जिक्र है।

हालांकि, इन ऑडियो की प्रामाणिकता, पूरी बातचीत का संदर्भ और इनमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ऑडियो में कही गई बातों को जांच के निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जा सकता। FIR में IPC की 10 और SC-ST एक्ट की 3 धाराएं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून के कैंट थाने में 15 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 0158 दर्ज की गई।

FIR में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं 120-B, 323, 420, 467, 468, 471, 495, 498-A, 504 और 506 का उल्लेख है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत धाराएं 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) भी लगाई गई हैं। वीडियो जारी कर बोलीं रेखा आर्य- घरेलू अत्याचार न सहें, आवाज उठाएं सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रेखा आर्य ने कहा कि ऑडियो सुनने के बाद उन्हें पुलिस में शिकायत देने का फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने कहा, “इस ऑडियो ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे रिश्ते पर प्रश्न लगा दिया है। मेरे वैवाहिक जीवन के समर्पण पर प्रश्न लगा दिया है। क्या सच्चाई और ईमानदारी के साथ रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है?” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।

महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “महिला आम हो, महिला खास हो… घरेलू अत्याचार न सहना है, न सहना है, बल्कि उसे कहना है। ” रेखा आर्य ने कहा कि वह संविधान को साक्षी मानकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आई हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने अपने मायके के सहयोग पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में भी उनका परिवार उनके साथ होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।