राजनीति

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समीक्षा बैठक

सूरजपुर, 3 सितंबर 2026

महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कल सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने, मैदानी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती राजवाड़े ने आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विभागीय योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव आमजन के जीवन में दिखाई दे, इसके लिए निरंतर समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि योजनाओं की सफलता केवल स्वीकृति और क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका वास्तविक लाभ हितग्राही तक पहुंचना ही उसकी सार्थकता है।

सूरजपुर एवं भैयाथान में आयोजित समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सूरजपुर में विधायक भुलन सिंह मरावी भी बैठक में उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, जिसमें विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। यह विषय स्थानीय विकास योजनाओं की कार्यान्वयन और निगरानी से संबंधित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार योजनाओं को समय पर और पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए क्या कदम उठा रही है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसे कि योजनाओं का लाभ अधिक सटीक और समय पर मिलेगा, कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और भ्रष्टाचा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।