देश

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए नए पोर्टल का संचालन किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए नए पोर्टल का संचालन किया गया

लखनऊ में सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी एबी-पीएमजेएवाई के तहत मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकसित नए पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।इस दौरान सूचना निदेशक ने पोर्टल को गो-लाइव किए जाने की सहमति प्रदान की।

स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने पोर्टल की प्रक्रिया, आयुष्मान कार्ड जारी करने, आवेदन, सत्यापन और कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। प्रशिक्षण में मुख्यालय और प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।साथ ही मुख्यालय को भी इसकी सूचना दी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।