मरीज की मौत पर परिवार को 25 लाख रुपए देगी Air India, कोर्ट का फैसला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एयर इंडिया की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है.
एक व्यक्ति कमर और रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द से परेशान था, जो इलाज के लिए इजराइल से भारत आ रहा था.
लेकिन एयर इंडिया ने फ्लाइट में सीट अवेलेबल ना होने का हवाला देकर उसे फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया. हैरानी की बात ये है कि उसके पास कंफर्म बिजनेस क्लास का टिकट था. कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई.
इस मामले में साउथ दिल्ली जिला उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है. आयोग ने मृतक की पत्नी को कुल 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.
इसके अलावा टिकट का पैसा और मुकदमे का खर्च भी लौटाने को कहा है.
क्या है पूरा मामला? दरअसल विलियम फर्नांडिस नाम के एक शख्स इजराइल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे.
उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या थी और डॉक्टरों ने जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी.
इजराइल में इलाज का खर्च ज्यादा होने और परिवार साथ ना होने की वजह से उन्होंने भारत लौटकर अपने होम टाउन मंगलुरु में ऑपरेशन कराने का फैसला किया था. विलियम का ऑपरेशन 8 जुलाई 2019 को होना था.
इसके लिए उन्होंने इजराइल से मुंबई और फिर मुंबई से मंगलुरु जाने का टिकट बुक कराया था.
बिजनेस क्लास का टिकट था कंफर्म
विलियम फर्नांडिस और उनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति के पास मुंबई से मंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का कंफर्म बिजनेस क्लास टिकट था.
लेकिन एयर इंडिया ने फ्लाइट में पहले से ही क्षमता से ज्यादा टिकट बुक कर रखे थे.
जब दोनों यात्री चेक-इन काउंटर पर पहुंचे तो एयरलाइन ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया.
एयरलाइन का कहना था कि पहले की फ्लाइट छूटने के कारण 28 यात्रियों को इस फ्लाइट में जगह दे दी गई थी. इसलिए अब सीट उपलब्ध नहीं थी.
एयरलाइन को पहले से जानकारी थी कि विलियम को चलने-फिरने में परेशानी है और उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था मांगी गई थी.
ऑप्शनल फ्लाइट से हुआ नुकसान
एयर इंडिया ने उन्हें गोवा तक दूसरी फ्लाइट से भेजने और वहां से बाय र
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar