मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी ने मंच पर नेताओं को फटकारा, आकाश आनंद फिर BSP से बाहर होंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, दिल्ली के मोतीबाग इलाके में 5 मंजिला बॉयज हॉस्टल ढह गया। लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कनाडा सरकार पर कमेंट किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि दुनिया के नए नक्शे पर भारत ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाओं को लेकर आपत्ति जताई है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1.
बेंगलुरु में स्पेस एक्स्पो 2026 की शुरुआत। 9 सितंबर तक चलेगा। 2.
दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन Vs साउथ जोन के बीच जारी, आज मैच का दूसरा दिन। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1.
दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 3 छात्रों की मौत: दावा- हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग अंदर मौजूद थे; बेसमेंट में खुदाई हो रही थी दिल्ली के मोतीबाग इलाके के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। यहां बॉयज हॉस्टल चलता था। घटना में 4 लोगों की मौत हुई, कई घायल हैं। इमारत 40-50 साल पुरानी थी।
उसके बेसमेंट में काम चल रहा था, इसी दौरान वह ढह गई। लोगों के मुताबिक बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। उसके खिलाफ FIR की गई है। सत्य निकेतन प्रमुख छात्र इलाका सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बसा प्रमुख छात्र इलाका है।
यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं। इलाके में कई छात्र आवास हैं और आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे संस्थान हैं। 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं पूरी खबर पढ़ें... 2.आकाश आनंद को मायावती फिर BSP से निकाल सकती हैं, नेताओं से बोलीं- उन्हें अनफॉलो करें बसपा प्रमुख मायावती कभी भी अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से फिर बाहर कर सकती हैं।
रविवार को मायावती और आकाश आनंद ने इस बात के संकेत खुद दिए। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो (परिचय) बदल दिया। उन्होंने खुद को बसपा समर्थक लिखा। 4 दिन में यह दूसरा मौका है, जब आकाश ने अपना बायो बदला है। 3 सितंबर को लखनऊ बैठक में न बुलाए जाने पर उन्होंने बायो में बसपा कार्यकर्ता बताया था।
उससे पहले वे बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर लिखा करते थे। तीन बड़े घटनाक्रम हुए- पढ़ें पूरी खबर... 3.
अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'भौंकने वाला छोटा कुत्ता' बताया: बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में बातचीत नाकाम हुई थी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा को भौंकने वाला छोटा कुत्ता कहा। साथ ही कनाडाई पीएम मार्क कार्नी पर बेहतरीन व्यापार समझौते को ठुकराने का आरोप भी लगाया।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा- मेरे पास एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता था। पार्क में एक छोटा कुत्ता उस पर लगातार भौंकता रहता था। यह स्थिति मुझे उसी की यााद दिलाती है। काफी समय तक जर्मन शेफर्ड उसे नजरअंदाज करता है। फिर एक दिन उसका भी सब्र खत्म हो गया। दरअसल, अमेरिका और कनाडा के बीच 19-21 अगस्त में हुए तीन दिन की ट्रेड बातचीत के बाद डील नहीं हो पाई थी।
पीएम मार्क कार्नी का कहना था कि अमेरिका ने आखिरी समय पर डील की शर्तें बदल दी थी। वहीं अमेरिका ने कहा कि उन्होंने अच्छा ऑफर दिया था। ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 22 अगस्त से कनाडा के 20 अरब डॉलर (करीब 1.9 लाख करोड़ रुपए) के सामान पर 50% टैरिफ लागू किया।
यह टैरिफ कनाडा के अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान का करीब 5% है। पूरी खबर पढ़ें... 4.
योगी ने चित्रकूट में मंच पर नेताओं को फटकारा, बाढ़ पीड़ितों को राहत चेक बांट रहे थे, नेता फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे थे चित्रकूट में सीएम योगी ने रविवार को मंच पर नेताओं को जमकर फटकार लगाई। वह गरीबों को राहत चेक बांट रहे थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद नेता उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लग गए।
यह देखकर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने हाथ से इशारा कर नेताओं को पीछे जाने को कहा, जिससे गरीबों को आने-जाने में दिक्कत न हो। सीएम रामघाट का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान लोग उन्हें अपनी समस्या बता रहे थे। तभी सिक्योरिटी में तैनात जवान लोगों को हटाने लगा। इस पर सीएम नाराज हो गए। कहा- बोलने दो, बीच में क्यों आते हो?
चित्रकूट बाढ़ से 36 गांवों में 14 हजार लोग प्रभावित पढ़ें पूरी खबर... 5.
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से 2 दिन में 11 मौतें: जहर इतना कि 24 लोगों के शरीर नीले पड़े, 5 अधिकारी सस्पेंड, 25 पर FIR मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई। 25 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। इनमें से 1 मरीज को एयरलिफ्ट करके भोपाल AIIMS लाया गया। ज्यादादर लोगों के शरीर नीले पड़ चुके है। मामले में 25 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। लापरवाही पर आबकारी-पुलिस विभाग के 5 अधिकारी सस्पेंड किए गए। एहतियातन क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील किया गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के मुताबिक, 2-3 शवों के पोस्टमॉर्टम में मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें... 6.
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति: कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, हमारी सीमाएं अटल, इनसे समझौता नहीं भारत ने दुनिया के नए नक्शे को लेकर आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत का पूरा इलाका भारत के आधिकारिक नक्शे के हिसाब से ही दिखना चाहिए।
भारत के इलाके को गलत या भ्रामक तरीके से दिखाना हमें मंजूर नहीं है। भारत की सीमाएं अटल हैं, इससे समझौता नहीं हो सकता। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के उस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जिसमें दुनिया के नक्शे पर देशों और महाद्वीपों का आकार उनके असली क्षेत्रफल के करीब दिखाने की बात कही गई है।
हालांकि, भारत ने साफ किया कि इसका मतलब किसी एक खास नक्शे को मंजूरी देना नहीं है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर को दुनिया के नक्शे को नए तरीके से दिखाने का प्रस्ताव पास किया। इस बदलाव से किसी देश या महाद्वीप का असली क्षेत्रफल नहीं बदलेगा। सिर्फ नक्शे पर उनका आकार पहले से कुछ छोटा या बड़ा नजर आएगा।
दुनिया में मर्केटर मैप का इस्तेमाल दुनिया में मर्केटर मैप काफी इस्तेमाल होता है। इसमें नक्शे पर ध्रुवों के पास के इलाके अपने असली आकार से बड़े दिखाई देते हैं। नए तरीके को इक्वल एरिया प्रोजेक्शन कहा गया है। इसमें अफ्रीका पहले से बड़ा, जबकि यूरोप-उत्तरी अमेरिका छोटे नजर आएंगे। एशिया के कुछ हिस्से भी पहले की तुलना में छोटे दिखाई दे सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ें... 7.
कर्मचारियों का सवाल- क्या ISRO रॉकेट नहीं बनाएगा: 9 संगठनों ने प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा ISRO के नौ कर्मचारी संगठनों ने स्पेस एजेंसी के चेयरपर्सन वी.
नारायणन को पत्र लिखकर प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह लेटर 4 सितंबर को लिखा गया। जानकारी 6 सितंबर को सामने आई। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि सरकारी संस्थानों में निजी कंपनियों की भागीदारी हो सकती है, लेकिन ISRO मजबूत संगठन बना रहना चाहिए। इसे केवल सीमित रिसर्च एंड डेवलपमेंट (RD) संस्था तक सीमित न कर दिया जाए। अब जानिए ISRO के बारे में, 57 साल पहले बना था ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। इसका पूरा नाम इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है। ISRO का मुख्यालय बेंगलुरु में है। ISRO की स्थापना में डॉ.
विक्रम साराभाई की सबसे अहम भूमिका थी। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। इससे पहले 1962 में INCOSPAR बनाया गया था जिसकी अगुआई भी विक्रम साराभाई ने की थी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में... 1.
नेशनल: शाह बोले- नक्सलवाद के बाद नशा भी खत्म करेंगे:रेड कॉरिडोर की सोच वालों ने हथियार डाले; नॉर्थईस्ट में 10 हजार युवाओं का आत्मसमर्पण (पूरी खबर पढ़ें) 2.
इंटरनेशनल: नेपाल की थेरांग नदी में बाढ़, बूढ़ीगंडकी अलर्ट पर: गोरखा में 4 घर और सस्पेंशन ब्रिज बहा; अब तक 1344 शव मिले, 5 हजार लापता (पूरी खबर पढ़ें) 3.
नेशनल: खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच:नाकामी छिपाने के लिए 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल' जैसे जुमले लेकर लाए (पूरी खबर पढ़ें) 4.
उत्तर प्रदेश: यूपी-सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई मस्जिद के नीचे कुआं मिला: कितना पुराना, जांचने के लिए ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- वहां फातिहा पढ़ेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 5.
नेशनल: CJP कार्यकर्ता ने घर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट का दावा किया था, आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 6.
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा,VIDEO:₹19 हजार के बिल पर विवाद हुआ था; विधायक के बेटे समेत 17 पर FIR (पूरी खबर पढ़ें) 7.
दिल्ली: JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप:11 छात्रों की शिकायत; दावा- वाइवा में सेक्सुअल कमेंट किए; छात्रसंघ बोला- प्रोफेसर लैब में रोकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 8.
नेशनल: चुनाव प्रचार के लिए पार्टियां इंफ्लूएंसर्स का नेटवर्क बना रहीं: रील्स के जरिए प्रचार करेंगी, ₹30 लाख देने का तैयार; यूपी, उत्तराखंड, पंजाब में अगले साल इलेक्शन (पूरी खबर पढ़ें) 9.
नेशनल: बाय-बाय, पापा कहकर चिनाब नदी में छलांग लगाई...VIDEO: बेटी ने फोन पर कहा- दिल कह रहा है मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए, जम्मू की घटना (पूरी खबर पढ़ें) 9.
इंटरनेशनल: अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा (पूरी खबर पढ़ें) 10.
इंटरनेशनल: अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर हमले का वीडियो जारी किया: ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज; तीन टैंकरों को निशाना बनाया था (पूरी खबर पढ़ें) 11.
मध्य प्रदेश: धीरेंद्र शास्त्री बोले- भैया को सैयां बनाने वाले क्या जानें:बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के; कहा- जौहर कायरता नहीं, वीरता है (पूरी खबर पढ़ें) 12.
उत्तर प्रदेश: बृजभूषण की बेटी शालिनी बोलीं- टिकट मिला तो जरूर लड़ूंगी:परिवारवाद कमजोरी नहीं, मेरी ताकत है; 15 साल से नोएडा में एक्टिव (पूरी खबर पढ़ें) 13.
उत्तर प्रदेश: BHU में 85-साल के पद्मश्री प्रोफेसर को डॉक्टर ने पीटा:चेहरे पर चोट, आंख लाल; PRO बोले- आरोप गलत, परिवार देखने तक नहीं आता (पूरी खबर पढ़ें) 14.
स्पोर्ट्स: सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए (पूरी खबर पढ़ें) 15.
एंटरटेंमेंट: शाहरुख खान ने अंडरवर्ल्ड को दिया था जवाब:बोले थे- ‘पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो’; फिल्म नहीं करूंगा; डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा (पूरी खबर पढ़ें) 16.
स्पोर्ट्स: 7 महीने प्रेगनेंट कराटे खिलाड़ी ने गोल्ड जीता:चेन्नई की वी अनिता ने रचा इतिहास; पिछले 10 सालों से अपने जिले की महिला चैंपियन (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके...
जन्मदिन पर दोस्त ने दिया लॉटरी टिकट, ₹8 करोड़ जीते अमेरिका के इलिनॉय में एक व्यक्ति ने जन्मदिन पर गिफ्ट में मिले लॉटरी टिकट से 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपए) का जैकपॉट जीता। व्यक्ति ने बताया कि उसे ये टिकट उसके दोस्त ने दिया था। . 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं... 1.
आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 2.
साइबर लिटरेसी: सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो न डालें:गलत इस्तेमाल का रिस्क, पुलिस की एडवाइजरी और पेरेंट्स के लिए 10 सेफ्टी टिप्स 3.
जरूरत की खबर: क्या आपके भोजन में विटामिन-P है:इससे खाना अच्छे से पचता और शरीर में लगता है, फूड में विटामिन-P बढ़ाने के 10 टिप्स 4.
भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूपी में रिश्वत ले रहे विधायक, ऑन-कैमरा बेनकाब: भाजपा विधायक ने खुद कैश लिया, सपा विधायक 35% कमीशन पर अड़ी 5.
स्पाई फाइल्स: नंदा देवी पर्वत से गायब हुआ परमाणु उपकरण: अमेरिका को शक-भारत ने चोरी कर ली, इसमें भरा प्लूटोनियम लीक हुआ तो लाखों जान खतरे में; पार्ट-2 6.
ग्राउंड रिपोर्ट: मुस्लिम धर्मगुरु बोले-100 साल पुरानी मस्जिद के लिए हाईकोर्ट जाएंगे:क्या मस्जिद, मदरसे या मजार ही अवैध; सहारनपुर में 16 घंटे में ढहाई गई मस्जिद 7.
भास्कर एनालिसिस: अखिलेश की सहारनपुर जनसभा क्या गुटबाजी से टली:2 सितंबर को क्यों पहुंचे सपा प्रमुख? किसी के साथ भोजन किया, किसी को साथ लाए 8.
ग्राउंड रिपोर्ट: भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब:अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर 9.
भास्कर एक्सप्लेनर: प्याज की पैदावार नहीं घटी, फिर 80% महंगी क्यों हुई: क्या आगे और बढ़ेंगे दाम; आखिर प्याज की इकोनॉमिक्स चलती कैसे है 10.
पंजाब: सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम:2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई; 2 बीवियों के पति से की शादी 11.
भास्कर एनालिसिस: 8 MLC सीटों पर चुनाव, JDU में सिर फुटव्वल:अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ खोला मोर्चा, क्या PK दिखा पाएंगे करिश्मा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मकर राशि वालों को उधारी या लेनदेन चिंता में डाल सकता है। जानिए आज का राशिफल...
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप...
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
📡 स्रोत: NewsData.io