खेल

मास्टर कप हॉकी: भोपाल की 40+ और 50+ दोनों टीमें सेमीफाइनल में

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मास्टर कप हॉकी: भोपाल की 40+ और 50+ दोनों टीमें सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित मास्टर कप हॉकी प्रतियोगिता में भोपाल की 40+ और 50+ दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

40+ वर्ग के मुकाबले में भोपाल ने राजस्थान की टीम को 8-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भोपाल की ओर से शादाब खान ने दो गोल, रईस अहमद ने दो गोल किए। इसके अलावा शाहबाज, फैजान, मुन्नालाल कटारे और असद कमाल ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।

वहीं 50+ वर्ग में भोपाल की टीम ने पंजाब की मजबूत टीम को दो गोल से पराजित किया। मुकाबले के दौरान पंजाब की टीम ने कई बार भोपाल के गोल क्षेत्र में आक्रमण किए, लेकिन भोपाल के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के हमलों को नाकाम कर दिया और टीम को जीत दिलाई।

सेमीफाइनल मुकाबलों में भोपाल की 40+ और 50+ दोनों टीमें महाराष्ट्र की टीमों के सामने होंगी। भोपाल की दोनों टीमों की नजरें अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मास्टर कप हॉकी भोपाल की 40+ और 50+ दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुँचने की खबर है। यह विषय वरिष्ठ खिलाड़ियों के खेल में सक्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि उम्र के बावजूद खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है और यह वरिष्ठ खेलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग बुजुर्गों के खेल में भागीदारी को बढ़ावा दें, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़े, तथा स्थानीय खेल क्लबों में भागीदारी में वृद्धि हो।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।