खेल

मास्टर्स हॉकी कप 2026 में भोपाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मास्टर्स हॉकी कप 2026 में भोपाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

50+ एज ग्रुप में भोपाल ने जीता रजत पदक

आज खेले गए मुकाबले में भोपाल ने चंडीगढ़ को 2-0 से मात देकर रजत पदक अपने नाम किया। भोपाल की तरफ से पहला गोल खालिद यार नईम और दूसरा निर्णायक गोल फैज़ान उल्हाक (50) ने किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमजद खान के बेहतरीन खेल ने सबका ध्यान आकर्षित किया और उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

40+ एज ग्रुप फाइनल में MTFC भोपाल उपविजेता

इसी क्रम में 40+ एज ग्रुप के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने MTFC क्लब भोपाल को 3-1 से हराया। गुजरात की ओर से ओसाफ ने पहला गोल किया, वहीं भोपाल के रईस अहमद ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया, जो हाफ टाइम तक रहा। सेकंड हाफ में शादाब खान और ओसाफ ने एक-एक गोल कर गुजरात की जीत सुनिश्चित कर दी।

दोनों ही टीमों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भोपाल टीम से अमजद खान, अल्ताफुर रहमान और हसरत कुरैशी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान में उतरे।

टूर्नामेंट का आयोजन एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन (AMSF) द्वारा हॉकी लवर्स एंड सपोर्टर्स के सहयोग से किया गया

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मास्टर्स हॉकी कप 2026 में भोपाल की टीमों ने 50+ और 40+ एज ग्रुप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख मंच है, जहाँ अनुभव और कौशल का मेल होता है। भोपाल का 50+ ग्रुप में चंडीगढ़ को 2-0 से हराकर रजत पदक जीतना टीम की समन्वयता और खिलाड़ियों की तगड़ी मेहनत का प्रतीक है। इस जीत से शहर में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और स्थानीय क्लबों में भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही, यह खेल के प्रति सार्वजनिक जागरूकता और निवेश को प्रोत्साहित कर

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।