खेल

मास्टर्स हॉकी कप के फाइनल में पहुंची छत्तीसगढ़ की महिला टीम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मास्टर्स हॉकी कप के फाइनल में पहुंची छत्तीसगढ़ की महिला टीम

रायपुर, 5 सितंबर 2026

नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मास्टर्स हॉकी कप में छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने लगातार दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 6-0 से हराया। वहीं, सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने अनुशासन, फिटनेस, अनुभव और टीम भावना का शानदार परिचय दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देने की भावना टीम की सफलता की प्रमुख वजह रही है।

मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में मोनिका वैरागड़े, दीपिका वैरागड़े, सविता चंद्राकर, शोभा वार्टी, सुरेखा यादव, ललिता, सुरभि मरकाम, आरती सेढे, अंकिता पांडे, योजना, रुचि, बबली कुमारी, हेमलता एवं सुमन शामिल हैं। टीम की इस उपलब्धि ने न केवल प्रदेश की महिला हॉकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।