खेल

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

16 सितम्बर 2026, देहरादून (मसूरी): कैबनेट मंत्री गणेश जोशी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा खेल प्रतिभा के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

खेल नीति-2021 के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान से लेकर उनके प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग, पुरस्कार एवं रोजगार के अवसरों तक विभिन्न व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना तथा 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार तथा पात्र पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आउट-ऑफ-टर्न सेवायोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास, प्रशिक्षण शिविरों, खेल उपकरण एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए आवश्यक सहायता पर भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।