राज्य

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

अंब में 4 से 6 दिसंबर के बीच आयोजन की संभावना, अब 26 व 27 नवंबर को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

नवंबर 12, ऊना (हिमाचल प्रदेश): माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं। महोत्सव अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए 4 से 6 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। गौरतलब है कि महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी। महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।

पारस अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन अब 26 और 27 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज, अंब में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑडिशन के दोनों दिन भी मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

नामी कलाकारों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव एक पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम है जो हिमाचल प्रदेश के अंब जिले में आयोजित होता है, जहाँ भक्तगण माता श्री के प्रति भक्ति और आस्था व्यक्त करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार और स्थानीय प्रशासन इस महोत्सव को पुनः स्थापित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित किया जा सके। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: आर्थिक रूप से यह कार्यक्रम पर्यटन, खानपान और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।