मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने की प्रक्रिया जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के अनुसार, 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेश में करीब 4 लाख फार्म-6 जमा हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लगभग 1 लाख 92 हजार आवेदन शामिल हैं। पात्र नागरिकों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।