मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर भाजपा की प्रेस वार्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर में भाजपा नेताओं ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता की। पूर्व प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह छाबा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
31 अक्टूबर,श्रीगंगानगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर राजस्थान में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। श्रीगंगानगर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर आमजन में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह छाबा, बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास और भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने एसआईआर को मतदाता सूचियों को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की संवैधानिक प्रक्रिया बताया।
श्रीगंगानगर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर अपनी बात रखी। पूर्व प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह छाबा ने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से मृत, स्थानांतरित और दोहरे नामों की पहचान की जाती है, ताकि मतदाता सूची को अपडेट किया जा सके और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल रहें। छाबा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा का पक्ष रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने भी कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने आमजन से अपील की कि वे अपने मतदाता विवरणों की जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार करवाएं। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। श्रीगंगानगर में आयोजित इस प्रेस वार्ता के जरिए भाजपा ने एसआईआर प्रक्रिया के समर्थन में अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस के आरोपों और विरोध पर सवाल उठाए।
बाइट – जगवीर सिंह छाबा, प्रभारी।
बाइट – सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा।