मतगणना से पहले कार्मिकों की ट्रेनिंग, EVM चलाने का कराया अभ्यास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रशिक्षण में डाक मतपत्रों और मल्टीपोल मल्टीवोट मॉडल की EVM से मतगणना की प्रक्रिया समझाने के साथ मशीनों का अभ्यास भी कराया गया।
बीकानेर 18 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 की मतगणना की तैयारियों के तहत बुधवार को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रवींद्र रंगमंच पर हुए इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं राजुवास के कुलसचिव पंकज शर्मा ने कार्मिकों को निष्पक्षता, सजगता और पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य संपन्न करवाने के निर्देश दिए।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों को डाक मतपत्रों की गिनती तथा मल्टीपोल मल्टीवोट मॉडल की ईवीएम से मतगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
इसके साथ ही कार्मिकों को मशीनों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य मतगणना में नियुक्त कार्मिकों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना और उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना रहा, ताकि मतगणना के दौरान वे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में पंचायती राज आम चुनाव-2026 की मतगणना से पहले कार्मिकों को EVM चलाने और डाक मतपत्रों की गिनती का प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण से कार्मिकों की दक्षता बढ़ेगी, जिससे मतगणना में त्रुटियों की संभावना घटेगी। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को सटीक और विश्वसनीय चुनावी परिणाम मिलने की उम्मीद है, जो लोकतंत्र में विश्वास को सुदृढ़ करेगा।