व्यापार

मऊ में रविवार को खुलीं सभी 150 बैंक शाखाएं:400 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मियों के 3 दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर सरकार के निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मऊ में रविवार को खुलीं सभी 150 बैंक शाखाएं:400 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मियों के 3 दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर सरकार के निर्देश

मऊ में सरकार के निर्देश पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद जिले की सभी 150 बैंक शाखाएं खुली रहीं। बैंक कर्मियों की प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज किया। अवकाश के दिन बैंक खुलने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक शाखाओं पर पहुंचे।

एलडीएम पवन मिश्रा के अनुसार, जिले की सभी बैंक शाखाओं में रविवार को 400 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय लेनदेन हुआ। चेक क्लीयरिंग में 250 करोड़ रुपए का लेनदेन एलडीएम के मुताबिक, रविवार को हुए कुल लेनदेन में करीब 250 करोड़ रुपए का चेक क्लीयरिंग कारोबार शामिल रहा। इसके अलावा जमा, निकासी और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़े लेनदेन भी हुए।

औसतन पांच लाख से अधिक बैंक ग्राहकों ने विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। सुबह से शाखाओं पर लगी रही ग्राहकों की भीड़ साप्ताहिक अवकाश के बावजूद सुबह 10 बजे सभी बैंक शाखाओं के ताले खुले और अधिकारी-कर्मचारी नियमित समय की तरह काम पर पहुंचे। कई शाखाओं में सुबह से ही ग्राहकों की कतार लग गई। लोगों ने नकद लेनदेन, चेक जमा करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ लिया।

नगर क्षेत्र में सहादतपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, सदर चौक, मुगलपुरा, मिर्जाहादीपुरा, अदरी बाजार स्टेशन रोड, बैंक ऑफ इंडिया, अतरारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक, मधुबन, दरगाह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक की मिर्जाहादीपुरा बाइपास रोड शाखा, केनरा बैंक मुंशीपुरा और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सिपाह इब्राहिमाबाद समेत विभिन्न शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ रही।

इसके अलावा द अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मुगलपुरा और जिला सहकारी बैंक समेत अन्य वित्तीय संस्थानों में भी सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग कामकाज हुआ। हड़ताल से पहले उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का फैसला उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लिया गया था।

सरकार के निर्देश के अनुपालन में जिले की सभी बैंक शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवकाश के दिन भी सेवाएं दीं। सुरक्षा के भी किए गए इंतजाम रविवार को बैंक शाखाओं के संचालन को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए। बैंक परिसर और आसपास पुलिस की निगरानी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे दिन शाखाओं में मौजूद रहकर ग्राहकों के वित्तीय लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य निपटाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।