राज्य

मौसम ने बदला मिजाज़, जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मौसम ने बदला मिजाज़, जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

सितंबर 28, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में भारी बदलाव आया है। जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी सहित अन्य जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड बढ़ गई है हालांकि आज शिमला में दिन की शुरुआत हल्की गुनगुनी धूप और बादलों के साथ हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर ऊंचे पर्वतीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कल 29 सितंबर और एक अक्तूबर को भी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य में मानसून की विदाई में भी देरी हो रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।