राज्य

मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी के आसार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी के आसार

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

13 अक्तूबर 2026, देहरादून: प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि प्रदेश में 14 से 16 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

वहीं, 15 अक्टूबर को गढ़वाल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

14 अक्टूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, जबकि 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- डॉ. सी.एस. तोमर, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

वीडियो

कैप्शन- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।