मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का शनिवार को 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. 'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'जिंदा' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
तमाम फैंस और सेलेब्स डायरेक्टर के निधन पर दुख जता रहे हैं.
इन सबके बीच अब संजय गुप्ता की आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है जो उन्होंने अपनी मौत से 10 दिन पहले की थी.
संजय गुप्ता की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
बता दें कि संजय गुप्ता ने आखिरी पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर)पर शेयर की थी.
इस पोस्ट में संजय अपनी बेटी डलिया के साथ लेगो सेट बनाते हुए दिखे.
तस्वीरों में फिल्म निर्माता और उनकी बेटी को एक बहुत बड़ा लेगो बिल्डिंग सेट जोड़ते हुए देखा जा सकता है.
उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "मेरे डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लेगो सेट बन रहा है.
कमाल है!!!" बता दें कि संजय अपने पीछे पत्नी अनुराधा गुप्ता और दो बच्चों शिवांश गुप्ता और दलाई गुप्ता छोड़ गए हैं.
The biggest Lego I know being built on my dining table. CRAZY!!! https://t.co/PuP2THLeis
Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) October 21, 2026
59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और बताया कि गुप्ता को घर पर सिर में चोट लग गई थी.
हालांकि, उनकी मौत के असल कारणों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अशोक पंडित ने लिखा, यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है.
अभी खबर मिली है कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन
📡 स्रोत: ABP Live Film