MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टी20 वर्ल्ड कप 2028 फाइनल के वेन्यू का खुलासा हुआ है.
न्यूज9 की रिपोर्ट के अनुसार 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होगा.
कुछ समय पहले तक फाइनल की मेजबानी के लिए मेलबर्न और एडिलेड सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे.
रिपोर्ट में कहा गया है कि एडिलेड ओवल में फाइनल नहीं खेला जाएगा और न ही इसे किसी सेमीफाइनल की मेजबानी मिली है.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 2022 में हुए T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. 6 साल बाद एमसीजी एक बार फिर फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है.
सेमीफाइनल मैचों के वेन्यू की जानकारी भी रिपोर्ट में सामने आई है.
पर्थ को मिल सकती है सेमीफाइनल की मेजबानी
टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, एक सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया में होगा.
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सेमीफाइनल की मेजबानी के लिए सबसे आगे नाम पर्थ का है.
पर्थ का टाइम जोन ऑस्ट्रेलिया के बाकी जगहों से अलग है. भारत के लिहाज से पर्थ का समय अधिक सुविधाजनक है.
भारत में क्रिकेट के फैंस बहुत ज्यादा हैं, इसी कारण पर्थ को सेमीफाइनल की मेजबानी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है.
2028 में टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर करेंगे. ये 12 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 12 नवंबर को होगा.
न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में मेजबानी की थी.
फॉर्मेट में हुआ है बदलाव
इसी साल जुलाई में आईसीसी ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की थी. इसमें हिस्सा लेने वालीं 20 टीमों को 4-4 के 5 ग्रुप में रखा जाएगा.
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की टीम से 1-1 मैच खेलेगी. सभी 5 ग्रुप्स की टॉप-2 टीमें सुपर-10 स्टेज में पहुंचेगी.
वहां 5-5 टीमों के 2 ग्रुप बनाए जाएंगे और एक बार फिर राउंड रॉबिन फॉर्मेट होगा.
📡 स्रोत: ABP Live Khel