देश

MDR लागू होने के बाद भी UPI पर मिलेगी सब्सिडी, खर्च पर सरकार का नया प्लान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MDR लागू होने के बाद भी UPI पर मिलेगी सब्सिडी, खर्च पर सरकार का नया प्लान

आज यूपीआई से पेमेंट करने वालों के मन में सब्सिडी को लेकर काफी सवाल आ रहे है.

असल में UPI पेमेंट पर MDR लागू होने के बाद भी सरकार पूरी तरह से सब्सिडी बंद करने के मूड में नहीं है.

दरअसल, 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लागू होने वाला है.

हालांकि, ये आम आदमी से नहीं लिया जाएगा. व्यक्ति से व्यक्ति को किए जाने वाले UPI पेमेंट बिना फीस के ही जारी रहेंगे.

कौन तय करेगा सब्सिडी? सरकार और बैंक मिलकर सब्सिडी तय करने वाले हैं.

MDR लागू होने के बाद सरकार UPI के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद की जांच करने वाली है.

वित्त मंत्रालय और बैंक इस बात पर चर्चा करेंगे कि आगे कितनी सब्सिडी की जरूरत है और इसे किस तरीके से दिया जाए.

इसका कारण ये है कि MDR से मिलने वाली रकम UPI को चलाने और उसके पूरे ढांचे को संभालने का खर्च पूरी तरह से पूरा नहीं कर पाएगी. इसलिए सरकार अभी ये तय कर रही है कि बाकी खर्च में कितनी मदद जारी रखी जाए.

2000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर क्या होगा?

2000 रुपए तक के दुकानदार को पेमेंट करने पर MDR नहीं लगेगा.

इसके अलावा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने वाले UPI पेमेंट पर भी कोई MDR नहीं लगाया जाएगा.

सरकार ने साफ किया है कि आम ग्राहक से UPI पेमेंट के लिए अलग से शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यानी रोज की चीजें, किराना, सब्जी, कैब या दूसरी छोटी खरीदारी के लिए किए जाने वाले ज्यादातर पेमेंट पर ग्राहकों को कोई नया शुल्क नहीं देना होगा.

MDR क्यों लगाया जा रहा है?

UPI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है.

लेकिन हर पेमेंट को पूरा करने के पीछे बैंक, पेमेंट कंपनियों और तकनीक का खर्च आता है.

अब तक इस खर्च का एक हिस्सा बैंक और पेमेंट कंपनियां उठाती थीं और सरकार मदद करती थी.

MDR लागू करने का मकसद इस व्यवस्था के लिए एक कमाई का जरिया तैयार करना है.

इससे UPI व्यवस्था को लंबे समय तक चलाने में मदद मिलेगी.

क्या MDR का ग्राहक देंगे?

सरकार ने इस मामले में पहले ही साफ किया है कि MDR ग्राहक से सीधे वसूल नहीं किया जाएगा.

MDR पेमेंट व्यवस्था से जुड़े पक्षों के बीच बांटा जाएगा.

सरकार और बैंक ये भी सुनिश्चित करने की

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।