मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दस दिन के भीतर पूरा किया जाएगा।
26 नवम्बर 2026, देहरादून: देहरादून जिले में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दस दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि योजना के तहत कुल 416 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रारंभिक जांच में 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। शेष आवेदनों का सत्यापन पूरा कर अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
योजना के तहत कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 10 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक पर 15 हजार रुपये और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी क्रम में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।