व्यापार

मेडिकल कॉलेज की जमीन के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से मिले रामपुर के व्यापारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मेडिकल कॉलेज की जमीन के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से मिले रामपुर के व्यापारी

रामपुर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन हस्तांतरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया।उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए ग्राम जगतपुर और ग्राम बेनजीर में करीब 100 बीघा जमीन की प्रक्रिया की गई है।

कॉलेज को मंजूरी भी मिल चुकी है लेकिन जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू नहीं हो पा रहा है।व्यापारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू न होने से रामपुर के लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद, बरेली और दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने जल्द जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जल्द ही जमीन हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।