अपराध

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इंतजार करते-करते युवक की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इंतजार करते-करते युवक की मौत

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इंतजार करते-करते युवक की मौत पार्क में अचानक जमीन पर गिरा 34 वर्षीय युवक, इमरजेंसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; आधार कार्ड से हुई पहचान मेरठ। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे 34 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई।

युवक ओपीडी के बाहर पार्क में बैठा था, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागपत के नगला गांव निवासी मोनू कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। बताया गया कि मोनू शनिवार सुबह करीब 11 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पहुंचा था।

डॉक्टर को दिखाने के लिए वह ओपीडी के बाहर पार्क में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। युवक को गिरा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे बाइक से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ बाबी देवी ने घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मोनू की पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

हमारे समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और समयबद्धता का अत्यंत महत्व है। जब कोई व्यक्ति ओपीडी में प्रतीक्षा करते हुए जीवन खो देता है, तो यह न केवल व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि प्रणालीगत असफलता का संकेत भी है। हमें अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने, प्रतीक्षा सूची को सुव्यवस्थित करने और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। साथ ही, नागरिकों को भी स्वास्थ्य बीमा और प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दुखद घटना से सीखते हुए, हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ हर जीवन को समय पर और सुरक्षित देखभाल मिले।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।