मेडिकल कॉलेजों की मेस में वेज-नॉनवेज के लिए अलग किचन, धार्मिक भावनाओं के सम्मान के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग किचन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में मांसाहारी भोजन तैयार किया जाता है, वहां वेज और नॉनवेज भोजन बनाने के लिए अलग-अलग किचन सुनिश्चित किए जाएं।
विभाग ने इस व्यवस्था का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं का सम्मान करना बताया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भोजन की व्यवस्था के कारण किसी भी विद्यार्थी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। निर्देश के तहत संबंधित चिकित्सा महाविद्यालयों को मेस में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।