व्यापार

मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, छह खाद्य नमूने जांच के लिए लिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, छह खाद्य नमूने जांच के लिए लिए

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ बाजार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

02 नवम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के पाबौ बाजार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज नाज़िश कलीम के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस और जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।

संचालकों को एक्सपायरी और अमानक दवाओं की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रसगुल्ला, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इस दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के मामले में एक प्रतिष्ठान को नोटिस भी जारी किया गया।

प्राधिकरण ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य व औषधि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।