मेदिनीनगर में भाजपा की पदयात्रा, विपक्ष पर नेताओं ने साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पलामू के मेदिनीनगर में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत विशाल पदयात्रा निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा।
Short Headline: मेदिनीनगर में भाजपा की पदयात्रा, विपक्ष पर नेताओं ने साधा निशाना
Location: Medininagar, Palamu, Jharkhand
एंकर झारखंड में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत पलामू के मेदिनीनगर में विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद की।
होल्ड अप साउंड / वीओ
वीओ-1 पलामू के मेदिनीनगर में आयोजित भाजपा की इस पदयात्रा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए गलत हथकंडे अपना रही है।
बाइट-1 अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री
वीओ-2 भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह ने भी इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
बाइट-2 निवेदिता सिंह, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी
वीओ-3 वहीं, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कांग्रेस के शासनकाल और उसकी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
बाइट-3 विष्णु दयाल राम, सांसद, पलामू
फाइनल वीओ मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान से शुरू हुई भाजपा की यह विशाल पदयात्रा कचहरी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी की ओर से लोकतंत्र की रक्षा और विपक्ष की नीतियों के खिलाफ अपना राजनीतिक संदेश दिया गया।
पलामू से श्रवण सोनी की रिपोर्ट।