खेल

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन की फैक्ट्री का शिलान्यास

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन की फैक्ट्री का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन की नई फैक्ट्री का शिलान्यास किया। 2,900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से बनने वाली इस फैक्ट्री में एल्युमिनियम के पेय पदार्थों के कैन तैयार किए जाएंगे।श्री योगी ने कहा कि मेरठ अब खेल सामग्री और पुराने उद्योगों के साथ आधुनिक निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है।

इस फैक्ट्री के शुरू होने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही स्थानीय छोटे उद्योगों, पैकेजिंग, परिवहन और रीसाइक्लिंग से जुड़े कारोबार को भी फायदा होगा।उन्होंने कहा कि मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नमो भारत रैपिड रेल और अन्य परिवहन सुविधाओं के कारण उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

इसी वजह से बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने में रुचि दिखा रही हैं।उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तेजी से हुआ है। पहले प्रदेश में करीब 14 हजार फैक्ट्रियां थीं, जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश को अब तक 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जमीन पर उतर चुका है।उन्होंने कहा कि देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी काम कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बॉल कॉर्पोरेशन से स्थानीय छोटे उद्योगों से सामान खरीदने और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कंपनी के सीएफओ फिल हॉकेन, डायरेक्टर अजीत शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन की नई एल्युमिनियम कैन फैक्ट्री के शिलान्यास के बारे में है, जिसे मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुरू किया। यह परियोजना 2,900 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आधुनिक उद्योग के विकास को दर्शाती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देती है। इसके परिणामस्वरूप हजारों युवाओं को नई नौकरियाँ मिलेंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी और मेरठ का नाम आधुनिक निर्माण के क्षेत्र में उभरेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।