महंगाई का डबल अटैक! खाने-पीने की चीजें महंगी, दिसंबर में बढ़ सकती है EMI
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महीने का राशन खरीदने जाएं, सब्जियों का बिल देखें या घर का खर्च जोड़ें - जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है. अब सरकारी आंकड़ों में भी इसकी तस्वीर सामने आ गई है.
अक्टूबर में देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई यानी महंगाई ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तय 6 फीसदी की ऊपरी सीमा को भी पार कर लिया है.
सितंबर में महंगाई 5.54 फीसदी थी.
मतलब एक महीने में ही महंगाई और बढ़ गई.
खास बात यह है कि अर्थशास्त्रियों ने भी इतना ज्यादा बढ़ने का अनुमान नहीं लगाया था.
सब्जियों ने बिगाड़ा घर का बजट
महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के दाम हैं.
अक्टूबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 8.94 फीसदी पर पहुंच गई जबकि सितंबर में यह 7.74 फीसदी थी. प्याज, लहसुन और अदरक जैसी रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी हुई हैं. इनका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता है.
दरअसल सरकार जब महंगाई का हिसाब लगाती है तो उसमें खाने-पीने की चीजों का हिस्सा करीब 40 फीसदी होता है.
इसलिए सब्जियों और राशन के दाम बढ़ते हैं तो महंगाई का पूरा आंकड़ा भी बढ़ जाता है.
अब सफर और दूसरी चीजों पर भी ज्यादा खर्च
महंगाई सिर्फ रसोई तक नहीं रुकी है.
आने-जाने का खर्च भी बढ़ा है.ट्रांसपोर्ट से जुड़ी महंगाई सितंबर में 5.01 फीसदी थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 5.84 फीसदी हो गई. इसके अलावा कपड़े, मकान और बाहर खाना खाने का खर्च भी बढ़ा है.
यानी अब महंगाई का असर घर के कई तरह के खर्चों पर दिखने लगा है.
RBI की चिंता क्यों बढ़ी?
RBI का काम देश में महंगाई को काबू में रखना भी है.
इसके लिए उसने महंगाई का लक्ष्य 4 फीसदी रखा है. हालांकि इसमें 2 फीसदी तक की छूट है.
यानी महंगाई 6 फीसदी तक रह सकती है लेकिन अक्टूबर में महंगाई 6.09 फीसदी पहुंच गई.
मतलब यह RBI की तय ऊपरी सीमा से भी बाहर निकल गई है.
पिछले पांच महीनों से महंगाई 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. ऐसे में RBI के सामने इसे काबू करने की चुनौती बढ़ गई है.
<p st
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर महंगाई के बढ़ते दबाव के बारे में है, जहाँ खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं और दिसंबर में और भी बढ़ सकती है। यह विषय महंगाई के डबल अटैक के रूप में जाना जाता है, जहाँ उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6.09% तक पहुँच गई, जो RBI की 6% सीमा को पार कर गई, जिससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर रोज़मर्रा के खर्चों में वृद्धि के रूप में महसूस होगा, जिससे परिवारों की बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।