के के मेनन: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केके मेनन बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में आने से पहले थिएटर जॉइन किया था और यहां अपनी एक्टिंग को निखारा.
बाद में वो टीवी इंडस्ट्री में भी छाए और फिर ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरा.
थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में खुद को साबित करने वाले के के मेनन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मशहूर अभिनता ने आज अपनी लाइफ के 6 दशक पूरे कर लिए हैं.
के के मेनन ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक विज्ञापन कंपनी में काम किया था.
साल 1995 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और इसी साल उनका छोटे पर्दे पर भी डेब्यू हो गया था.
आइए आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर नजर डालते हैं उनके अब तक के एक्टिंग करियर पर.
केरल में जन्म, पुणे में परवरिश
के के मेनन का पूरा नाम कृष्णा कुमार मेनन है.
अभिनेता का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में 2 अक्टूबर 1966 को हुआ था.
हालांकि अभिनेता की परवरिश महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुई थी और यहीं से उन्होंने स्कूल की पढ़ाई भी की. फिर एमबीए किया और मुंबई से फिजिक्स में बैचलर डिग्री ली थी.
ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
विज्ञापन कंपनी में नौकरी, थिएटर से एक्टिंग का आगाज
कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद केके मेनन ने एक विज्ञापन कंपनी में नौकरी की थी.
वहीं उनके एक्टिंग करियर का आगाज थिएटर से हुआ था.
थिएटर में पहली बार उन्हें जाने-माने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का मौका मिला था. उन्होंने नसीरुद्दीन के नाटक 'महात्मा वर्सेज गांधी' में काम किया था. इसके बाद वो सालों तक थिएटर से जुड़कर काम
📡 स्रोत: ABP Live Film