देश

आज मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्यकिरण का रोमांच:9 हॉक विमान बनाएंगे आकाश में फॉर्मेशन, 200 फीट तक नीचे आकर दिखाएंगे हवाई करतब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्यकिरण का रोमांच:9 हॉक विमान बनाएंगे आकाश में फॉर्मेशन, 200 फीट तक नीचे आकर दिखाएंगे हवाई करतब

मेरठ के आसमान में आज पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (SKAT) हवाई करतब दिखाएगी। 19 और 20 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत आज से होगी। एयर शो न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में ओपन एयर में होगा। दर्शकों के लिए खुले पंडाल और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आसपास रहने वाले लोग अपने घरों की छतों, खुले स्थानों और खेतों से भी एयर शो देख सकेंगे।

कार्यक्रम स्थल मेरठ साउथ RRTS स्टेशन से करीब 2.5 किमी और मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 1.8 किमी दूर है। सुबह 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम। मेरठ के दो पायलट भी उड़ाएंगे विमान एयर शो की खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह विमान उड़ाएंगे, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी टीम का हिस्सा होंगे।

यानी मेरठ के आसमान में होने वाले इस प्रदर्शन में मेरठ के पायलट भी करतब दिखाएंगे। 200 फीट तक नीचे आएंगे विमान लाल-सफेद रंग के हॉक विमान निर्धारित रेडियस में फॉर्मेशन बनाएंगे। प्रदर्शन के दौरान विमान करीब 200 फीट की ऊंचाई तक आकर अलग-अलग फॉर्मेशन और एरोबेटिक करतब दिखाएंगे। एक साथ कई विमानों का आसमान में फॉर्मेशन बनाना शो का मुख्य आकर्षण रहेगा।

20 हजार से ज्यादा छात्र भी होंगे शामिल प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों, NCC और NSS कैडेट्स को एयर शो दिखाने की तैयारी की है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से करीब 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्किंग, ट्रैफिक, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है।

सूर्यकिरण के साथ स्काई डाइविंग भी एयर शो में सूर्यकिरण टीम के अलावा आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम, सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से स्लिदरिंग-विन्चिंग प्रदर्शन, परिवहन विमानों का फ्लाईपास्ट, सेना बैंड और ड्रिल टीम का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। विद्यार्थियों के लिए सेना और वायुसेना के अधिकारियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी होंगे।

13 मई को भेजा था प्रस्ताव राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया कि 10 मई को शौर्य कौशिक ने मेरठ में एयर शो कराने का सुझाव दिया था। इसके बाद 13 मई को प्रस्ताव भेजा गया और 8 सितंबर को रक्षा मंत्रालय व वायुसेना के प्रशिक्षण निदेशालय से अनुमति मिली। इसके बाद कम समय में जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।