राज्य

मेरठ में बुधवार सुबह से बदला मौसम:अगले 5 दिन में तापमान 34°C तक पहुंचने के आसार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मेरठ में बुधवार सुबह से बदला मौसम:अगले 5 दिन में तापमान 34°C तक पहुंचने के आसार

मेरठ में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे छंटेंगे और दिन में धूप निकल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

इससे पहले मंगलवार शाम मेरठ में बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम कुछ हल्का रहा। बारिश के कारण लोगों को दिनभर की गर्मी और उमस से कुछ राहत महसूस हुई। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण से बचाव की सलाह लगातार बदलते मौसम और बारिश के बीच वायरल इंफेक्शन के मामले भी सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार बारिश के बाद तापमान और नमी में बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर उचित दूरी बनाए रखने, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करने और बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदलने, साफ पानी पीने और मौसम के अनुसार खान-पान का ध्यान रखने की भी सलाह दी है।

अगर बुखार, खांसी या सांस से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। अगले 5 दिन मौसम का पूर्वानुमान मेरठ में अगले पांच दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 17 सितंबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 सितंबर को मौसम धूप वाला रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहेगा।

19 सितंबर को धूप के बीच तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 सितंबर को हल्के बादलों के साथ धूप रहने का अनुमान है, जबकि 21 सितंबर को तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।