मेरठ के सगे भाइयों ने फिर जीता नेशनल गोल्ड:आदित्य 5वीं तो अंश चौथी बार बने चैंपियन, कंबोडिया में एशियन चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मेरठ के गांव फलावदा के सगे भाई आदित्य माकोरवाल और अंश माकोरवाल ने एक बार फिर किकबॉक्सिंग में मेरठ और यूपी का नाम रोशन किया है। 8 से 12 सितंबर तक इंदौर में हुई नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में दोनों ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। आदित्य लगातार पांचवीं और अंश लगातार चौथी बार नेशनल चैंपियन बने हैं।
आदित्य ने फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को हराया 69 किग्रा भार वर्ग में आदित्य ने पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 10-0, ओडिशा को 10-0 और महाराष्ट्र को 13-2 से हराया। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को 13-3 से मात दी। फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 18-13 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।
अंश ने फाइनल 10-0 से जीता 94 किग्रा भार वर्ग में अंश ने छत्तीसगढ़ को 10-1 से हराकर शुरुआत की। सेमीफाइनल में मणिपुर को 12-4 और फाइनल में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को 10-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। अब कंबोडिया में दिखाएंगे दम नेशनल चैंपियन बनने के साथ दोनों भाइयों का चयन 11 से 21 दिसंबर तक फ्नोम पेन्ह, कंबोडिया में होने वाली एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है।
दोनों अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदित्य इससे पहले वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं, जबकि अंश भी एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड और उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव अरविंद शेरवालिया और WAKO India के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय अपने पिता सतीश कुमार, प्रशिक्षकों और उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ को दिया। दोनों भाई 14 सितंबर को स्वर्ण पदकों के साथ मेरठ पहुंचे और इसके बाद अपनी जन्मभूमि फलावदा पहुंचे, जहां उनके स्वागत को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह रहा।
📡 स्रोत: NewsData.io