'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
एक्ट्रेस ने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे ऐसी मांग की थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं. देबिना के मुताबिक, डायरेक्टर ने उनसे कहा कि मुझे किस करो.
मनीषा रानी के पॉडकास्ट 'बकलोल बातें' में देबिना बनर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था.
एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि करियर के दौरान उन्हें किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था.
कास्टिंग काउच पर देबीना बनर्जी का खुलासा मनीषा रानी ने देबीना बनर्जी से पूछा आपने कभी भी कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस किया है?
इस पर देबीना ने कहा, 'मैं साउथ में काम कर रही थी तो वहां पर एक डायरेक्टर ने मुझे बोला कि क्या कर रही हो शाम को इतनी, चलो मेरे साथ. और मैं तब इतनी छोटी थी कि मुझे पता ही नहीं था कि डायरेक्टर को मना भी करना है.
मुझे निगेटिव फीलिंग आ रही थी.
पर वो ड्राइव कर रहे थे फिर उन्होंने अंधेरे में अचानक गाड़ी रोकी और कहा, 'अब मुझे किस करो.'' उन्होंने आगे कहा, 'मैं हैरान रह गई. मुझे ऐसा लग रहा था कही मुझे मार दिया तो?
फिर कांपती हुई आवाज में मैंने बोला मैं कंफर्टेबल नहीं हूं.
इसके बाद जब गुरमीत आए मेरी लाइफ में तब सच में लगा कि ये मेरा सेफ स्पेस है.' देबिना बनर्जी का करियर बता दें, देबिना बनर्जी अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में हिंदी फिल्म 'इंडियन बाबू' से की थी.
इसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म 'अमाइल्लू अभाईल्लू' और कन्नड़ फिल्म 'नानजुंदी' में भी काम किया. तमिल शो 'मायावी' से उन्होंने टीवी में कदम रखा.
हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान साल 2008 के शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर मिली. इस शो में भगवान राम का किरदार उनके पति गुरमीत चौधरी ने निभाया था.
देबीना खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए जैसे शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
आखिरी बार देबीना को कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' में देखा गया था, जिसमें उनके पति गुरमीत भी थे.
📡 स्रोत: NewsData.io