मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (5 सितंबर, 2026) को दिल्ली मेट्रो के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किए गए शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे.
SRCC तक की यात्रा के दौरान पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों और खासकर बच्चों से बातचीत करते हुए नजर आए.
न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करके मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते नजर आए.
इसके बाद जब प्लेटफॉर्म पर मेट्रो ट्रेन पहुंची तो पीएम मोदी ने ट्रेन में प्रवेश करते हुए सभी का अभिनंदन किया.
इस दौरान ट्रेन में पहले से मौजूद महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों ने हर्ष के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की.
वहीं, पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार महिलाओं, युवाओं और खासकर बच्चों के साथ खूब बातचीत की.
SRCC के बारे में बोले पीएम मोदी
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित समारोह में शामिल के लिए जाने से पहले पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से शेयर किए एक पोस्ट किया.
पोस्ट में उन्होंने कहा, थोड़ी ही देर में, शाम 7 बजे मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचूंगा.
उन्होंने कहा, सालों से इस कॉलेज ने खुद को एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित किया है और एकेडमिक एक्सिलेंस, इंस्टिट्यूशन-बिल्डिंग और बिजनेज, पब्लिक लाइफ और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की नई पीढ़ियों को तैयार करने में SRCC ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा की और मेट्रो में बच्चों से बातचीत करते दिखे। यह विषय इस बात को दर्शाता है कि उच्च शिक्षा संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री की उपस्थिति और उनके साथ छात्रों का संवाद कैसे प्रेरणादायक हो सकता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि नेता सामान्य लोगों के साथ जुड़कर शिक्षा के महत्व पर बल देते हैं, ज