विदेश

Middle East Tension: हूतियों का फिर से सऊदी अरब पर हमला, मक्का-मदीना शहर को भी बना चुके हैं निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Middle East Tension: हूतियों का फिर से सऊदी अरब पर हमला, मक्का-मदीना शहर को भी बना चुके हैं निशाना

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में युद्ध का दौर जारी है.

एक ओर जहां अमेरिका और इजराइल ईरान को निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं. अब एक बार फिर हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमला कर दिया है.

सऊदी अरब के जजान और नजरान स्थित हवाईअड्डों को सोमवार को दो अलग-अलग हमलों में निशाना बनाया गया. सऊदी विमानन प्राधिकरण की मानें तो हमलों में तीन लोग घायल हो गए हैं. हमले में सऊदी को अधिक नुकसान नहीं हुआ है.

हूती विद्रोहियों के खिलाफ यमनी सेना ने खोला मोर्चा यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब सऊदी समर्थित यमन सरकार की सेना ने हूती विद्रोहियों सैन्य अभियान तेज कर दिया है.

यमनी सेना के समर्थन में सऊदी सरकार ने हवाई हमलों को काफी तेज कर दिया है.

इस वजह से हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाईअड्डों, तेल प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिया है.

यमनी सैनिकों ने रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंडेब स्ट्रेट के पास के इलाकों पर दोबारा कब्जा कर लिया है.

सेना अब मोचा की ओर बढ़ रही है, जिस वजह से हूती विद्रोहियों पर दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है.

हवाई अड्डों पर नुकसान का आकलन सऊदी अरूब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि वह किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नजरान इंटरनेशनल हवाईअड्डों पर हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और देश की सिविल एविएशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं.

हूतियों ने सऊदी की इन जगहों को निशाना बनाया हूती विद्रोही ने दावा किया कि उन्होंने आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, खमीस मुशायत स्थित एक सैन्य अड्डे और राबिघ में अरामको की तेल रिफाइनरी पर मिसाइल से अटैक किए.

हमलों में सऊदी-हूती संघर्ष और गहरा गया है.

इसका असर, अब यमन की सीमाओं से बाहर निकलकर सऊदी अरब के सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे पर साफ दिखाई दे रहा है.

मक्का पैक्ट की बातें उठीं सऊदी में संघर्ष के तेज होने के बीच, मक्का रक्षा समझौते की बातें फिर बढ़ गईं हैं, जिसमें सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये अपने सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।