मिजोरम: DRI की बड़ी कार्रवाई, 8.64 करोड़ रुपये की सिगरेट जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: मिजोरम में विदेशी सिगरेट की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने बड़ी कार्रवाई की है। चम्फाई-आइजोल रोड पर एक ट्रक से 8 करोड़ 64 लाख रुपये की कीमत की 43 लाख 20 हजार सिगरेट की स्टिक बरामद की गई हैं।ये सिगरेट म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने की आशंका है।
DRI की आइजोल रीजनल यूनिट ने खुफिया सूचना के आधार पर तुइरियल गांव के पास ट्रक को रोका, तलाशी के दौरान पैट्रन ब्रांड की विदेशी सिगरेट के 432 कार्टन मिले। जांच में सामने आया कि सिगरेट के पैकेट पर अनिवार्य चित्रात्मक और स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी नहीं थी। इसके बाद सिगरेट की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया।
मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, सिगरेट की खेप मिजोरम-म्यांमार सीमा के जोखावथर सेक्टर के रास्ते लाई गई थी, DRI अब इस तस्करी नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।